Galileo Galilei | गैलीलियो गैलिली
गैलीलियो गैलिली (15 फरवरी 1564 - 8 जनवरी 1642)
![]() |
गैलीलियो गैलिली |
गैलीलियो गैलिली का जन्म इटली के पीसा (उस समय डची ऑफ फ्लोरेंस का हिस्सा) में 15 फरवरी 1564 को हुआ था | पीसा नामक शहर में 1564 ई में जन्मे गैलीलियो गैलिली लगभग चार शताब्दी पूर्व यूरोप में हुई वैज्ञानिक क्रांति के सूत्रधार थे | गैलीलियो गैलिली ने त्वरण की संकल्पना की | गैलीलियो गैलिली ने पिण्डो की समतलों पर गति अथवा मुक्त रूप से गिरते पिण्डो की गतियों के प्रयोग द्वारा उन्होंने अरस्तु की धारणा की किसी पिण्ड को गतिमान रखने के लिए बल की आवश्यकता होती है तथा भारी पिण्ड हल्के पिण्ड की तुलना में गुरुत्व बल के प्रभाव से तिर्वतर गति से गिरते है, का खंडन किया | इस प्रकार उन्होंने जड़त्व के नियम की खोज की जो आइजक न्यूटन के युगान्तरीय कार्य का आरम्भ बिंदु था |
गैलीलियो ने गति और वेग, गुरुत्वाकर्षण और मुक्त पतन, सापेक्षता के सिद्धांत, जड़त्व, प्रक्षेप्य गति का अध्ययन किया और पेंडुलम और "Hydrostatic equilibrium" के गुणों का वर्णन करते हुए, थर्मोस्कोप और विभिन्न सैन्य कम्पास का आविष्कार करते हुए और उपयोग करते हुए लागू विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी काम किया |
गैलीलियो के साथ ही वैज्ञानिक जाँच की विधि में एक मोड़ आया | अब विज्ञानं मात्र प्रकृति का प्रेक्षण तथा उन प्रेक्षणों के आधार पर तार्किक अनुमान लगाना ही नहीं रहा गया था | अब विज्ञानं से तात्प्रय नई नई युक्तियां बनाकर प्रयोगों द्वारा सिद्धांतो को प्रतिपादित अथवा तिरस्कृत करना बन गया था | विज्ञानं का अर्थ भौतिक राशियों की माप और उनके बीच गणितीय संबंधो की खोज बन गया था | उनकी इसी विलक्षण योग्यता के कारण ही गैलीलियो को आधुनिक विज्ञान का जनक माना जाता है |
Galileo Galilei | गैलीलियो गैलिली
गैलीलियो गैलिली के खगोलिकी के क्षेत्र में अविष्कार भी उतने ही क्रन्तिकारी थे 1609 ई. में उन्होंने अपना दूरदर्शी (जिसकी खोज पहले हॉलेण्ड में हुई थीं ) स्वयं बनाया तथा उनका उपयोग उन्होंने अपने कई चौंकाने वाले प्रेक्षणों जैसे चन्द्रमा के पृष्ठ पर पर्वत तथा गर्त, सूर्य पर काले धब्बे, बृहस्पति के उपग्रह, तथा शुक्र की कलाओं के लिए किया | उन्होंने यह निष्कर्ष निकला की आकाशगंगा अपनी ज्योति नंगी आँखों से न दिखाई दे सकने वाले असंख्य तारों से प्राप्त करती है | अपने वैज्ञानिक तर्क की अति उत्तम रचना " Dialogue Concerning the Two Chief World Systems " में गैलीलियो ने कॉपरनिकस द्वारा प्रस्तावित सौर परिवार के "सूर्य केंद्रीय सिद्धांत" का समर्थन किया और अंततः इसी सिद्धांत को सार्वजनिक मान्यता प्राप्त हुई |गैलीलियो ने गति और वेग, गुरुत्वाकर्षण और मुक्त पतन, सापेक्षता के सिद्धांत, जड़त्व, प्रक्षेप्य गति का अध्ययन किया और पेंडुलम और "Hydrostatic equilibrium" के गुणों का वर्णन करते हुए, थर्मोस्कोप और विभिन्न सैन्य कम्पास का आविष्कार करते हुए और उपयोग करते हुए लागू विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी काम किया |
गैलीलियो के साथ ही वैज्ञानिक जाँच की विधि में एक मोड़ आया | अब विज्ञानं मात्र प्रकृति का प्रेक्षण तथा उन प्रेक्षणों के आधार पर तार्किक अनुमान लगाना ही नहीं रहा गया था | अब विज्ञानं से तात्प्रय नई नई युक्तियां बनाकर प्रयोगों द्वारा सिद्धांतो को प्रतिपादित अथवा तिरस्कृत करना बन गया था | विज्ञानं का अर्थ भौतिक राशियों की माप और उनके बीच गणितीय संबंधो की खोज बन गया था | उनकी इसी विलक्षण योग्यता के कारण ही गैलीलियो को आधुनिक विज्ञान का जनक माना जाता है |
Comments
Post a Comment