अदिश और सदिश राशियाँ | Scalar and Vector quantities

अदिश और सदिश राशियाँ | Scalar and Vector quantities

सामान्यतः किसी भी भौतिक राशि को उसके मात्रक एवं आंकिक मान द्वारा व्यक्त करते है|कुछ भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए,  भौतिक राशि के आंकिक मान के साथ-साथ दिशा की जानकारी भी आवश्यक है| सामान्यतः भौतिक राशियों को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है|
  1. अदिश राशियाँ 
  2. सदिश राशियाँ 

अदिश और सदिश राशियाँ ( Scalar and Vector quantities)

अदिश राशियाँ (scalar quantities)

जिन भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, अदिश राशियाँ कहलाती है|इन राशियों मे दिशा बोध नहीं होता है|
द्रव्यमान, समय, चाल, घनत्व, ऊर्जा, शक्ति, आयतन, ताप, दाब, विधुत धारा आदि इसके उदाहरण है|जैसे किसी वस्तु का द्रव्यमान 10 kg है तो इसको व्यक्त करने करने के लिए किसी दिशा की आवश्यकता नहीं है|

सदिश राशियाँ (vector quantities)

कई भौतिक राशियाँ इस प्रकार की होती है की केवल परिणाम से हमें उनके बारे मे पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं होती है|
इसे हम एक उदाहरण से समझ सकते है-
M द्रव्यमान की एक वस्तु पर चित्र में बताए अनुसार दो समान बल  कार्य  कर रहे है|(यहां तीर के निशान बल की दिशा को प्रदर्शित कर रहे है)|

सदिश राशियाँ (vector quantities)
एक वस्तु पर विपरीत दिशा में बल 

सदिश राशियाँ (vector quantities)
एक वस्तु पर समान दिशा में बल 
Fig.01 को देखकर हम कह सकते है की बल लगाने पर वस्तु स्थिर रहेगी जबकि Fig.02 में बल लगाने पर वस्तु गति करेंगी|
इस उदहारण से स्पष्ट है की इस प्रकार की भौतिक राशियों जैसे बल, विस्थापन  आदि को व्यक्त करने के लिए हमें परिमाण के साथ-साथ दिशा का ज्ञान होना आवश्यक है|

वे भौतिक राशियाँ जिनकी पूर्ण जानकारी के लिये परिमाण के साथ साथ दिशा के निर्देश भी आवश्यक है सदिश राशियां कहलाती है|
सदिश को तीरनुमा रेखा से दर्शाते है

अदिश राशियाँ के उदहारण :- कार्य, ऊर्जा, दाब, ताप, चाल, दूरी, द्रव्यमान , आयतन,  विधूत धारा,  समय आदि अदिश राशियाँ है इन राशियों के लिए दिशा की आवश्यकता नहीं होती है|

सदिश राशियाँ के उदहारण :- वेग, संवेग, त्वरण, बल, विस्थापन, कोणीय वेग, कोणीय संवेग, चुम्बकीय आघूर्ण, विधुत धारा घनत्व, रेखीय संवेग आदि सदिश राशियों है इन राशियों के लिये परिमाण के साथ दिशा की आवश्यकता होती है|

Comments

Popular posts from this blog

विभाज्यता के नियम | Rule of Divisibility | उदहारण के साथ

पृथ्वी की आंतरिक संरचना | Internal structure of the earth

विभाज्यता के नियम | Rule of Divisibility | उदहारण के साथ